महासमुन्द

75 मवेशियों को ओडिशा ले जाते 5 गिरफ्तार
02-Aug-2021 4:23 PM
75 मवेशियों को ओडिशा  ले जाते 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 2 अगस्त।
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम बरबसपुर बसना के पास पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों को बूचडख़ाने ले जा रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 75 मवेशी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी इन मवेशियों को छग से हांकते व क्रूरता पूर्वक ओडिशा ले जा रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी बसना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

इस मामले में पुलिस ने पठियापाली बसना निवासी निर्मल प्रधान (65), वासुदेव यादव (30), करन लाल डडसेना (39), गणेश राम साव (32), रामानंद उर्फ मुन्ना जगत (50) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी मवेशियों को बोहारपार से ओडिशा लेकर जा रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किसी प्रकार का कागजात पेश नहीं किया। इनके पास से 42 गाय,  4 बछिया,  21 बैल,  8 बछड़ा बरामद किया गया है। सभी को मवेशियों को सुरक्षित सिंघनुपर गोठान में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त महलपारा सरायपाली निवासी मयंक शर्मा  (240 30 जुलाई की रात 9 बजे अपने साथियों के साथ बसना आ रहा था। उसी समय ग्राम बरबसपुर में कृषक पशुओं को पांच लोग मारते, पीटते तथा हकालते हुए सरायपाली की ओर ले ओडिशा लेकर जा रहे थे। पूछताछ के दौरान बताया कि बोहारपार के हरिशंकर के यहां से मवेशियों को लेकर ओडिशा जा रहे थे। इनके पास वैध कागजात नहीं थे। श्री शर्मा ने इसकी जानकारी बसना पुलिस को दी है।
 


अन्य पोस्ट