महासमुन्द

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर बल
31-Jul-2021 5:43 PM
शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर बल

महासमुंद, 31 जुलाई। कलेक्टर डोमन सिंह ने गुरूवार को जनपद पंचायत सरायपाली एवं बसना के जनपद सदस्यों से मुलाकात कर कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण तथा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में शत प्रतिशत् वैक्सीनेशन पर और शेष गांवों में भी पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण कराने पर बल दिया। 

इस अवसर पर उन्होंने जनपद अध्यक्ष और सदस्यों सहित पंच, सरपंचों को भी प्रशासन की ओर से इस बेहतर काम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। संक्षिप्त कार्यक्रम् संबंधित क्षेत्र के जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान कोविड.19 गाईड लाईन का पालन किया गया। 

जनपद सदस्यों ने भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनानें के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों के लिए स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराया।
 


अन्य पोस्ट