ताजा खबर

सपा ने जेल में बंद IPS अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका को दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट
30-Mar-2021 7:20 PM
 सपा ने जेल में बंद IPS अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका को दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट

-केबी शुक्ला

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने 29 जिला पंचायत सदस्यों के लिए सूची जारी कर दी है. इस सूची में जेल में बंद आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव और अरविंद सेन के छोटे भाई पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव को समाजवादी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतार दिया है. देवरानी, जेठानी के चुनाव मैदान में उतरने से चर्चाओं का बाजार गर्म है. बता दें आईपीएस अरविंद सेन यादव और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव अयोध्या जनपद के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव के पुत्र हैं.

बता दें प्रियंका सेन यादव के पति आईपीएस अरविंद सिंह यादव पशुपालन घोटाले में काफी समय तक फरार रहने के बाद इस समय जेल में बंद हैं. वहीं इंदू सेन यादव के पति पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव सपा से ही विधायक रह चुके हैं और बसपा में यह मंत्री भी थे. पहली सूची में 16 प्रत्याशी व दूसरी सूची में 13 प्रत्याशियों की नाम की घोषणा सपा ने कर दी है.

सपा ने अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सिंह यादव को हैरिंग्टनगंज प्रथम से और आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव को हैरिंग्टनगंज तृतीय से मैदान में उतारा है.

ये है प्रत्याशियों की सूची
मीनाक्षी पाल- मया प्रथम

नागेंद्र यादव- मया द्वितीय

मनोज वर्मा- मया तृतीय

राजमणि यादव- मया चतुर्थ

सिया राम निषाद- तारुन प्रथम

प्रेम नारायण यादव- तारुन तृतीय

अनीता देवी- तारुन चतुर्थ

अंजू- बीकापुर तृतीय

नीलम सिंह- पूरा द्वितीय

प्रियंकासेन- हैरिंगटन गंज प्रथम

रामसुंदर सरोज- हैरिंग्टनगंज द्वितीय

इंदू सेन यादव- हैरिंग्टनगंज तृतीय

साहब लाल यादव- मिल्कीपुर प्रथम

मंजू सरोज- मिल्कीपुर द्वितीय

अशोक यादव- मिल्कीपुर चतुर्थ

कृष्ण कुमारी- अमानीगंज प्रथम

अर्चना सरोज- अमानीगंज द्वितीय

उषा यादव- तारुन द्वितीय

अकबर अली- रुदौली द्वितीय

राजित राम रावत- रुदौली चतुर्थ

शतरूपा रावत- मवई प्रथम

नीलम- मवई द्वितीय

छोटे लाल यादव- मवई तृतीय

सीमा यादव- मसौधा प्रथम

राजा मानसिंह- मसौधा द्वितीय

रेनू रावत- सोहावल तृतीय

सोनाली रावत- सोहावल चतुर्थ

शिव बरन यादव- पूरा प्रथम

राज नारायण उपाध्याय- बीकापुर प्रथम


अन्य पोस्ट