ताजा खबर

आंध्र में फार्मास्युटिकल प्लांट का विरोध कर रहे 36 लोग गिरफ्तार
21-Dec-2020 7:50 PM
आंध्र में फार्मास्युटिकल प्लांट का विरोध कर रहे 36 लोग गिरफ्तार

काकीनाडा, 21 दिसंबर | आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के कोना जंगल में एक फार्मास्युटिकल प्लांट के निर्माण का विरोध कर रहे 36 लोगों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अदनान नईम असमी ने आईएएनएस को बताया, "अब तक स्थिति शांतिपूर्ण है, 36 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार ने सभी हितधारकों से बातचीत की घोषणा की है।"

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कानून-व्यवस्था के उल्लंघन और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि उनके द्वारा काकीनाडा के पास थोंडांगी मंडल के ओन्टीममिडी गांव में एक चारदीवारी, एक जनरेटर और तीन मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त करने के बाद हत्या का प्रयास किया गया।

उद्योग मंत्री मेकापति गौथम रेड्डी ने स्थानीय लोगों और हितधारकों के सभी आशंकाओं को दूर करने के लिए दवा कंपनी, दीवी के निर्माण को रोकने का निर्देश दिया।

रेड्डी ने किसानों, मछुआरों और स्थानीय लोगों द्वारा की गई आपत्तियों पर दीवी के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

उन्होंने इस मुद्दे पर दीवी के आधिकारिक किरण एपीआईआईसी के उपाध्यक्ष रवीन रेड्डी, पूर्वी गोदावरी कलेक्टर मुरलीधर रेड्डी, असमी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एमडी विवेक यादव और अन्य अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की।

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के निर्देश अनुसार, उद्योग मंत्री ने राज्य सरकार की इच्छा सूची को कंपनी के सामने रखा।

उन्होंने कंपनी से जिले में दीवी के विस्तार का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस लेने, और मछुआरों से मिलकर उनकी चंताओं को हल निकालने को कहा।

--आईएएनएस


अन्य पोस्ट