ताजा खबर

112 नये कोरोना संक्रमित मिले, 136 स्वस्थ हुए, दो की निजी अस्पतालों में मौत
27-Oct-2020 9:19 AM
112 नये कोरोना संक्रमित मिले, 136 स्वस्थ हुए, दो की निजी अस्पतालों में मौत

बिलासपुर, 27 अक्टूबर। बीते 24 घंटे में जिले में 112 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 63 बिलासपुर नगर निगम सीमा के हैं। इस दौरान मस्तूरी के 35 वर्ष और 43 वर्ष के दो संक्रमितों की मौत निजी अस्पतालों में हो गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र से संक्रमित अधिक मिल रहे हैं। जिले के इन दोनों तहसीलों में सर्वाधिक प्रवासी मजदूर हैं। मस्तूरी में 18, बिल्हा में 15 तथा तखतपुर में 10 केस मिले। संक्रमितों में एनटीपीसी सीपत के 48 व 57 वर्ष के दो कर्मचारी, सीएमएचओ कार्यालय के 49 वर्षीय पुरुष व 25 वर्ष की युवती भी शामिल हैं।

कोरोना के नये मामलों में आंशिक कमी के आने के चलते 100 बिस्तर वाले संभागीय कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 38 रह गई है।

लगातार दूसरे दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नये मरीजों से अधिक रही। 112 नये संक्रमितों के मुकाबले 136 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

जिले में बीते 26 मार्च को पहला केस मिला था। अब तक संक्रमण के 12340 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से कल शाम तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 10402 है। 


अन्य पोस्ट