ताजा खबर

प्याज की बढ़ी कीमत को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
26-Oct-2020 4:15 PM
प्याज की बढ़ी कीमत को लेकर  महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर।
प्याज की बढ़ी कीमत को लेकर शहर जिला महिला कांग्रेस ने आज यहां गांधी मैदान में जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप लगाते हुए कहना है कि अन्य खाद्य सामाग्रियों के साथ प्याज भी महिलाओं को रूलाने लगी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जमाखोरी पर कार्रवाई करते हुए प्याज के दाम में अंकुश लगाया जाए। 

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की दर्जनों कार्यकर्ता आज दोपहर में यहां गांधी मैदान में एकजुट हुईं। इसके बाद वे सभी महंगाई और प्याज के बढ़ते दाम को लेकर नारेबाजी करते हुए निगम मुख्यालय के पास पहुंची। यहां से वापिस होकर वे सभी फिर से काफी देर तक विरोध प्रदर्शन करती रहीं।
 
महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि खाद्य सामाग्रियों के दाम लगातार बढऩे के बाद अब प्याज महिलाओं को रूलाने लगी है। यहां 80 से 100 रुपये किलो की दर से प्याज बेचे जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है।  उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री से मांग की है कि जमाखोरी रोकने के साथ ही महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। 


अन्य पोस्ट