ताजा खबर
खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
26-Oct-2020 12:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा (खमतराई) क्षेत्र में आज खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कुछ निशान पाए गए हैं। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक रावाभाठा क्षेत्र में आज सुबह एक युवक के शव मिलने की जानकारी सामने आई। खमतराई पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो यह यह शव खून से लथपथ पाया गया और उस पर धारदार हथियार से हमले के कुछ निशान पाए गए। उसकी उम्र 30-35 साल आसपास है। उसकी पहचान का प्रयास करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त होने पर उससे जुड़ी सभी जानकारी जल्द सामने आ जाएगी। फिलहाल उनकी टीम जांच में लगी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


