ताजा खबर

युवक ने लगायी फांसी
17-Jun-2020 3:22 PM
युवक ने लगायी फांसी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायगढ़, 17 जून।
शहर के पंचवटी कालोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
 
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पंचवटी कॉलोनी में तीस वर्षीय युवक ने आज फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है। मृतक का नाम सागर परमार बताया जा रहा है और मृतक मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जानकारी लगते ही चक्रधर नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


अन्य पोस्ट