ताजा खबर

फ़्रांस के राष्ट्रपति ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने के सवाल पर पीएम मोदी से क्या कहा?
20-Feb-2026 9:08 AM
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने के सवाल पर पीएम मोदी से क्या कहा?

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में ' बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने' का सवाल भी उठाया गया.

फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ''फ़्रांस में हम बच्चों और 15 साल के किशोर-किशोरियों के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं.

मैक्रों ने कहा, "इस सफ़र में कई यूरोपीय देश हमारे साथ हैं, जैसे ग्रीस और स्पेन."

इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी की तरफ़ देखते हुए कहा, "मुझे पता है प्रधानमंत्री जी, आप भी इस समूह में शामिल होंगे. यह बहुत अच्छी ख़बर है कि भारत भी बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए इस तरह की पहल का हिस्सा होगा."

मैक्रों ने मंच से कहा, "हमारे जी-7 के कामों में से एक अहम काम बच्चों को एआई और डिजिटल मीडिया के ग़लत इस्तेमाल से बचाना होगा.कोई वजह नहीं है कि हमारे बच्चे ऑनलाइन उन चीज़ों से गुज़रें जो असल दुनिया में क़ानूनी रूप से वर्जित हैं."

उन्होंने अपील की, "हमारे प्लेटफ़ॉर्म, सरकारें और नियम बनाने वाले मिलकर इंटरनेट और सोशल मीडिया को सुरक्षित जगह बनाएं."

मैक्रों के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो सकता है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट