ताजा खबर

अमेरिकी नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' गठबंधन में शामिल हुआ भारत
20-Feb-2026 12:14 PM
अमेरिकी नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' गठबंधन में शामिल हुआ भारत

भारत अमेरिका की अगुवाई वाले रणनीतिक गठबंधन 'पैक्स सिलिका' में औपचारिक रूप से शामिल हो गया है. एआई इंपैक्ट समिट के बीच पैक्स सिलिका डिक्लरेशन पर हस्ताक्षर हुए हैं.

इस गठबंधन का उद्देश्य क्रिटिकल मिनरल्स और एआई के लिए मज़बूत सप्लाई चेन तैयार करना है.

इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हम यहां सिर्फ़ एक शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं कर रहे हैं, हम भविष्य का निर्माण कर रहे हैं. हम युवा पीढ़ी के लिए नींव रख रहे हैं."

वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "पैक्स सिलिका में भारत की एंट्री केवल प्रतीकात्मक नहीं है. यह रणनीतिक और आवश्यक है."

उन्होंने कहा, "भारत एक ऐसा देश है जिसके पास बहुत टैलेंट है, इतना टैलेंट कि वह प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर दे सके." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट