ताजा खबर

तेलीबांधा फ्लैग पोस्ट पर 365 दिन फहरेगा तिरंगा
26-Jan-2026 12:58 PM
तेलीबांधा फ्लैग पोस्ट पर 365 दिन फहरेगा तिरंगा

सभापति राठौड़ ने दिया सुझाव 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 26 जनवरी ।
77वें गणतंत्र दिवस पर महापौर मीनल चौबे ने र निगम मुख्यालय भवन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज फहराया। मीनल ने सभी पार्षदों, अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि  रायपुर  निगम को प्रदेश का उत्कृष्ट नगर निगम बनाने कार्य करने का प्रण लें।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने तेलीबांधा जलाशय पर 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर नगर निगम रायपुर से बजट प्रावधान कर वर्ष में 365 दिन राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने की व्यवस्था करने की बात कही। आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण संविधान अवश्य पढ़ें और अपना प्रशासनिक कार्य दायित्व निर्वहन पूरे मन से निर्वहन करें ।

मंच संचालन और अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने किया. आयोजन में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्त्ता मोहम्मद रिजवान अली, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता  विनोद देवांगन, सेवानिवृत्त कार्य सहायक कमल नारायण शर्मा,  अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा, श्रीमती कृष्णा खटीक, छग राज्य शहरी विकास अभिकरण तकनीकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता  राजेश शर्मा, नगर निगम मुख्य अभियंता  यू. के. धलेन्द्र, , अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेश राठौर, संजय बागड़े, संतोष पाण्डेय, बद्री चंद्राकर, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष  प्रमोद जाधव सहित सभी उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट