ताजा खबर
उद्योगपति नवीन केडिया गिरफ्तार
08-Jan-2026 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शराब घोटाला केस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। एसीबी झारखंड ने केडिया डिस्टलरी के डायरेक्टर नवीन केडिया को गिरफ्तार किया है। उसे गोवा में गिरफ्तार किया गया है।
जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर रांची रवाना हुई है। झारखंड शराब घोटाले में उसकी तलाश थी।
दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित केडिया डिस्टिलरी के डायरेक्टर नवीन केडिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला केस में ईडी ने प्रकरण दर्ज कर चुकी है, लेकिन वर्तमान में गिरफ्तारी झारखंड में हुए शराब घोटाला केस में की गई है। झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने केडिया को गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


