ताजा खबर

बिलासपुर एयरपोर्ट को 4-C श्रेणी और नाइट लैंडिंग को मिली हरी झंडी
05-Jan-2026 7:16 PM
बिलासपुर एयरपोर्ट को 4-C श्रेणी और नाइट लैंडिंग को मिली हरी झंडी

 सांसद तोखन साहू के प्रयास से 290 एकड़ भूमि आवंटित

नई दिल्ली/बिलासपुर, 5 जनवरी। बिलासपुर के हवाई संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद  तोखन साहू का 'मिशन एयरपोर्ट' अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। उनके निरंतर पत्राचार और व्यक्तिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप, बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 290.80 एकड़ भूमि का आवंटन और ₹50.60 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है।

​परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
​4-C श्रेणी में उन्नयन: बड़े कमर्शियल विमानों के संचालन का रास्ता साफ।
​नाइट लैंडिंग: फरवरी-मार्च से रात में भी विमानों का आवागमन प्रस्तावित।
​बुनियादी ढांचा: रनवे विस्तार और नए टर्मिनल भवन को सैद्धांतिक मंजूरी।

​इस उपलब्धि पर श्री साहू ने नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।सेना के आधिपत्य वाली जमीन को राज्य शासन को हस्तांतरित करने में उनके त्वरित सहयोग के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का धन्यवाद दिया। राज्य सरकार की ओर से राशि जारी करने और प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के लिए सीएम साय उनकी तत्परता की सराहना की।

बिलासपुर की मांग को प्राथमिकता देने और 4-C श्रेणी की मंजूरी के लिए केंद्रीय  उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का विशेष धन्यवाद किया।


अन्य पोस्ट