ताजा खबर

ईडी ने तीन प्रमुख शराब कारखानों की 68 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
05-Jan-2026 5:22 PM
ईडी ने तीन प्रमुख शराब कारखानों की 68 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी ।
ईडी, जोनल कार्यालय रायपुर ने छत्तीसगढ़ स्थित तीन प्रमुख शराब कारखानों, मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड (सीडीएल), मेसर्स भाटिया वाइन मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (बीडब्ल्यूएमपीएल) और मेसर्स वेलकम डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यूडीपीएल) की 68.16 करोड़ रुपये की संपत्तियों को पीएमएलए, 2002 के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। यह मामला उच्च पदस्थ नौकरशाहों, राजनेताओं और निजी संस्थाओं के एक आपराधिक गिरोह से जुड़े एक बड़े शराब घोटाले से संबंधित है। इस मामले में तीनों शराब डिस्टिलरी के संबंध में ईडी द्वारा की गई कुल कुर्की 96.55 करोड़ रुपये है।


अन्य पोस्ट