ताजा खबर

विधायक रेणुका सिंह के पुत्र की कार से एक बाइक सवार घायल
05-Jan-2026 2:10 PM
विधायक रेणुका सिंह के पुत्र की कार से एक बाइक सवार घायल

हिरासत में लेकर पूछताछ 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी
। राजधानी में फिर  रफ्तार के कहर ने एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अग्रसेन धाम चौक के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को  ठोकर मारी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।

उक्त तेज रफ्तार कार में दो युवक औ र दो युवतियां थी सवार थीं। जो रविवार वीकेंड नाइट पार्टी से रायपुर शहर की ओर लौट रहे थे।हादसे के बाद कार सवार सभी फरार हो गए। कार भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह की बताई जा रही है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तेलीबांधा थाना पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे के वक्त लक्की सिंह नशे की हालत में वाहन चला रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच और रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं कार में सवार अन्य युवक-युवतियों की पहचान कर उनकी तलाश भी तेज कर दी गई है।


अन्य पोस्ट