ताजा खबर

पत्नी पर चाकू से हमला, फिर पति ने खुद को किया घायल
05-Jan-2026 11:58 AM
पत्नी पर चाकू से हमला, फिर पति ने खुद को किया घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 5 जनवरी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक के पास रविवार दोपहर घरेलू विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान पति ने पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया और फिर उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। दोनों को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बंसोड़ परिवार मूलतः मनेंद्रगढ़ का निवासी है और वर्तमान में बिलासपुर में रहकर भीख मांगकर गुजारा करता है। शनिवार रात पत्नी रेनू बाई के पास रखे 1000 रुपये  गायब हो गए थे। इस बात को लेकर उसने पति संतोष से सवाल किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रविवार सुबह विवाद फिर बढ़ गया और गुस्से में आए पति ने मंगला चौक के पास पत्नी के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


घटना के बाद संतोष ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने दोनों को लहूलुहान हालत में तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों का उपचार जारी है।


अन्य पोस्ट