ताजा खबर

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए 6 से 8 जनवरी तक रायपुर–बिलासपुर में ट्रायल
05-Jan-2026 11:58 AM
खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए 6 से 8 जनवरी तक रायपुर–बिलासपुर में ट्रायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 5 जनवरी। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए राज्य की टीमों के चयन हेतु ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुल सात खेल शामिल किए गए हैं। इनमें वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के ट्रायल रायपुर में होंगे, जबकि तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे।

खिलाड़ी क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा सभी ट्रायल स्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन की भी व्यवस्था की गई है। चयन ट्रायल से जुड़ी विस्तृत जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

ट्रायल में केवल छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है। खिलाड़ियों को ट्रायल के समय अपना अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड या स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में 6 जनवरी सुबह 9 बजे से वेटलिफ्टिंग, 7 जनवरी सुबह 9 बजे से कुश्ती तथा 7 और 8 जनवरी सुबह 9 बजे से फुटबॉल का ट्रायल होगा। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 7 और 8 जनवरी सुबह 9 बजे से हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।

बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव स्टेडियम में 7 जनवरी सुबह 9 बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स का

जबकि सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में 7 जनवरी सुबह 9 बजे से तैराकी के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट