ताजा खबर
जेल में फांसी गाड़ा समाज धरने पर बैठा
05-Jan-2026 11:44 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। गाड़ा समाज के लोग सेंट्रल जेल के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। वे लोग कल रात सुनील महानंद के जेल के भीतर फांसी लगाकर जान देने के मामले में दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल जेल प्रशासन ने 12 घंटे बीतने के बाद भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
इससे पहले विचाराधीन बंदी सुनील महानंद ने गोल परिसर के बैरक 5 में फांसी लगाई थी।जेल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को रात 12 बजे सूचना दी। हर सप्ताह मुलाकात करने आने वाली बहन पत्नी ने बताया कि मृतक प्रताड़ना की शिकायत करता था। वह कपड़े, स्वेटर छीनने की भी शिकायत करता था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


