ताजा खबर
बच्चा चुराते पकड़ी गई महिला बेदम पिटाई से घायल
05-Jan-2026 9:16 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 जनवरी। अभी अभी राजधानी के खम्हारडीह के पार्वती नगर में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। जहां बच्चा चोरी के शक में लोगों ने महिला की पिटाई कर दी।इस बेदम पिटाई में महिला घायल हो गई है। लोगों का आरोप है बच्चा चुराते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लोगों की भीड़ खम्हारडीह थाने में डटी है। लोग गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


