ताजा खबर

असम में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके
05-Jan-2026 8:51 AM
असम में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

असम में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता 5.1 बताई गई है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुक़सान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है.

नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर मोरीगांव ज़िले में दर्ज किया गया.

भूकंप की गहराई ज़मीन के भीतर 50 किलोमीटर बताई गई है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट