ताजा खबर
मोवा फाटक के नीचे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली
04-Jan-2026 12:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जनवरी। रविवार सुबह राजधानी के मोवा फाटक के नीचे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
शरीर में चोट के निशान,और सर में गंभीर चोट के निशान हैं। तड़के रेल लाइन से गुजरने वाले किसी ट्रेन से टकरा कर मौत की आशंका जताई गई है।
मौके पर पहुंची मोवा थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। पुलिस कांपा, ओर रेल लाइन से लगी बस्तियों में पूछताछ पहचान कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


