ताजा खबर
224 आम नागरिकों की हत्या की है नक्सलियों ने
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर, 3 जनवरी । बस्तर रेंज आईजी ने शनिवार को लिए प्रेसवार्ता में वर्ष 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जहां इस बात को कहा गया है कि किसी भी तरह से होने वाले एनकाउंटर में हमारे जवानों को किसी भी तरह से कोई भी नुकसान नही होने देंगे, इसके लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर लिया गया है ।
बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने शनिवार को वर्षभर का आंकड़ा जारी करते हुए बीते 5 वर्षो का आंकड़ा जारी किया है, जिसमे लगातार जवानों ने सफलता हासिल किया है। लेकिन वही दुख व्यक्त करते हुए कहा गया कि नक्सलियों ने बौखलाहट में इन 5 वर्षों में 224 के लगभग आम नागरिकों को मारा है।
आईजी बस्तर रेंज ने इन 5 वर्षों में अपनी शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि भी दिया, उनका कहना था कि इन सभी जवानों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी। जिसे देखते हुए अब जवानों के लिए नई रणनीति तैयार किया गया है। जहाँ पर अब जवानों को किसी भी तरह से नुकसान होने नही दिया जाएगा। साथ ही नक्सलियो की जो बची टीम है। उसे भी जल्द खत्म करते हुए बस्तर को भी नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा, इन 5 वर्षों में शासन के द्वारा 58 नवीन कैम्प भी खोला गया है। साथ ही वर्ष 2025 में 1573 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जबकि वर्ष 2024 में 792 नक्सलियों ने समर्पण किया है। सबसे खास बात है कि 2025 के 17 अक्टूबर में 210 नक्सलियों ने लाल गलियारा को छोड़कर मुख्यधारा में जुड़े है।


