ताजा खबर
विरोध स्वरूप जोन आयुक्त के कार्यालय में लगाया काँग्रेस का झंडा
रायपुर 2 जनवरी। रायपुर नगर निगम के जोन 05 के शासकीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह (कमल) लगाए जाने को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के निर्देश पर बड़ी संख्या में जोन कार्यालय पहुँचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को संविधान, लोकतंत्र और शासकीय निष्पक्षता के खिलाफ बताते हुए जोन कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की एवं प्रशासन की चुप्पी पर कड़ा आक्रोश जताया तथा विरोध स्वरूप जोन कार्यालय के सामने कांग्रेस का झंडा लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि जोन क्रमांक 05 के कार्यालय से भाजपा का चुनाव चिन्ह तत्काल हटाया जाए,इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय की जाए,और भविष्य में शासकीय परिसरों को राजनीतिक प्रचार से मुक्त रखा जाए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा योगेश दीक्षित डोमेश शर्मा मोहम्मद नियाज उत्तम देवांगन प्रीति सोनी निशा शर्मा मुकेश कुकरेजा गौरव यादव ऐश्वर्य साहू रोहित साहू संतोष वर्मा अंकुश शर्मा राहुल सिंह दीपक यादव उपस्थित थे।


