ताजा खबर

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में सीएम मोहन यादव ने लिया ये एक्शन
02-Jan-2026 7:49 PM
इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में सीएम मोहन यादव ने लिया ये एक्शन

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की है.

इंदौर से दूषित पानी पीन से अब तक 15 लोगों की मौत हुई है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लिखा है, “इंदौर में दूषित पेयजल आपूर्ति से हुई दुखद घटना के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के बाद प्रदेश के अन्य स्थानों के लिए भी हम सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए हैं.”

उन्होंने कहा, “इस दृष्टि से सभी 16 नगर निगमों के महापौर, अध्यक्ष तथा आयुक्त एवं जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय विकास विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व अन्य संबंधित मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की आज शाम वर्चुअल बैठक बुलाई है, जिसमें पूरे प्रदेश की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे”

मोहन यादव ने कहा, “इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं. इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए गए हैं.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट