ताजा खबर

चैतन्य बघेल को जमानत
02-Jan-2026 4:31 PM
चैतन्य बघेल को जमानत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी।
शराब घोटाला केस में आरोपी पूर्व सीएम भूपेश बघेल बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। यह जमानत उन्हें ईओडब्ल्यू-एसीबी और ईडी, दोनों ही मामलों में मिली है। 
चैतन्य के वकील हर्षवद्र्धन परगनिया ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चैतन्य के खिलाफ ईओडब्ल्यू और ईडी ने शराब घोटाला प्रकरण पर मामले दर्ज किए थे। कोर्ट ने दोनों ही मामलों में जमानत दे दी है। 

चैतन्य पिछले 6 महीने से जेल में हैं, वो आज-कल में रिहा हो जाएंगे। 

 


अन्य पोस्ट