ताजा खबर

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने क्या कहा?
02-Jan-2026 12:25 PM
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

मायावती ने इस घटना की वजह से सरकार के ख़िलाफ़ लोगों की नाराज़गी को जायज ठहराया है.

उन्होंने कहा, "लोगों को साफ हवा और पानी आदि मुहैया कराना हर सरकार की पहली ज़िम्मेदारी होती है, लेकिन अपराध नियंत्रण और क़ानून व्यवस्था की तरह ही बुनियादी जनसुविधा के संबंध में भी सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार आदि काफ़ी घातक है."

उन्होंने कहा कि 'परिवार उजड़ रहे हैं और यह बहुत दुखद और चिंता की बात है'.

इसके साथ ही मायावती ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए राज्य और केंद्र से सख़्त और ज़रूरी क़दम उठाने की मांग की.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़, अब तक इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई है. जब कई लोग अब भी भर्ती हैं.

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को बताया, "क़रीब 1400 से 1500 लोग प्रभावित हुए थे, जिनमें से 198 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. अभी दो और लोगों को भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है."  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट