ताजा खबर

इंदौर दूषित पानी मामला: पानी के सैंपल की जांच में क्या पाया गया, मंत्री ने बताया
02-Jan-2026 10:31 AM
इंदौर दूषित पानी मामला: पानी के सैंपल की जांच में क्या पाया गया, मंत्री ने बताया

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि जांच में पीने के पानी में नाले का पानी पाया गया है.

उन्होंने कहा, “जैसी संभावना थी, पानी में नाले का पानी मिला हुआ है और वह दूषित है. इसलिए उसका ट्रीटमेंट पहले से चल रहा था और अभी भी वही ट्रीटमेंट जारी है.”

उन्होंने बताया कि पूरी कॉलोनी को अच्छे से चेक किया जाएगा, इसमें 8 से 10 दिन लगेंगे. मौत के सवाल पर मंत्री ने कहा कि, “कुल 8 लोगों की मौत हुई है.”

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में मंगलवार को दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत होने और सैकड़ों लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने का मामला सामने आया था.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट