ताजा खबर
रायपुर, 1 जनवरी। राज्य मंत्रालय में नए साल के पहले दिन अधिकारी कर्मचारी में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि राज्य संवर्ग के कर्मियों को सालाना दिए जाने वाले केजुअल लीव (सीएल) में कटौती कर दी गई है।सालाना दिए जाने वाले 13 सीएल में 5 की कटौती की खबर आने लगी। यह पोर्टल में भी नजर आ रहा था।
ई एचआर आफिस पोर्टल में यह डिस्प्ले होते ही कर्मचारियों ने जीएडी दौड़ लगानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं यह खबर मैदानी अमले तक भी पहुंचने लगी। वे भी मंत्रालय, संचालनालय में अपने साथी कर्मियो से कन्फर्म करने में जुट गए।
पर्समिन में 15 ईएल, 8 सीएल,2 ऐच्छिक अवकाश,10 का हाफ पे लीव निर्धारित है। अगर कोई विभाग मंत्रालय अथवा पीएसयू और राज्य शासन और स्वशासी संस्थाओं में पृथक अवकाश व्यवस्था है तो वे आनलाइन सिस्टम में पृथक अवकाश मेनू बना सकते हैं।
इस पर मची हलचल के बाद जीएडी ने यह स्पष्ट किया कि डीओपीटी के पर्समिन विभाग के लिए अवकाश प्रबंधन (लीव मेनेजमेंट) कालम को छत्तीसगढ़ जीएडी के साफ्टवेयर में अपलोड कर दिए जाने से यह भम्र की स्थिति निर्मित हो गई थी।


