ताजा खबर

तमनार आंदोलनकारियों ने अकेली महिला सिपाही को घेरकर पीटा, कपड़े फाड़ डाले!
01-Jan-2026 4:33 PM
तमनार आंदोलनकारियों ने अकेली महिला सिपाही को घेरकर पीटा, कपड़े फाड़ डाले!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 1 जनवरी।  तमनार के जिंदल के कोल ब्लॉक की जनसुनवाई के दौरान शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिस गाडिय़ों में आग लगा दी, बल्कि एक महिला आरक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, और पूरे कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों ने महिला टीआई की भी पिटाई कर दी थी। 

अब महिला सिपाही को एक खेत में घेरकर, गिराकर उसे गंदी गालियां देते हुए बुरी तरह पीटा गया, और उसके कपड़े फाड़़ दिए गए। वह ऐसी हमलावर भीड़ के सामने हाथ जोडक़र रोते-गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगती रही।

 

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने वालों के दिल दहल गए हैं।

तमनार में प्रदर्शनकारियों के पुलिस के साथ टकराव में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और ग्रामीण जख्मी हुए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।

एक जानकार पुलिस अफसर ने बताया कि अकेली महिला सिपाही को घेरकर मारने वाले लोग उसका वीडियो भी बना रहे थे, और उसके कपड़े भी फाड़ रहे थे। ये सारे लोग नशे में भी थे, सारे के सारे स्थानीय थे, उनकी शिनाख्त भी हो गई है, और उनमें से कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए हैं, बाकी की तलाश की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट