ताजा खबर
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में जश्न के दौरान दो पक्षों में मारपीट
01-Jan-2026 1:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी । बीती रात एक बड़े होटल में आयोजित नए साल के जश्न के बीच कारोबारियों के बीच जमकर रात घूंसे चले। लभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में यह मारपीट हुई। रात चढ़ते ही शराब के नशे में कारोबारी में मारपीट पर उतारू हो गए। एक मामूली बात की वजह विवाद बढ़ा और पहले तो लात घूसे खूब चले। उसके बाद कारोबारियों ने बेल्ट उतार कर एक दूसरे पीटा ।दो गुटों में हुई मारपीट पर उनके साथ आईं महिलाएं बीच-बचाव करती दिखीं। घंटे भर से अधिक चला यह जूतम पैजार होटल मैनेजर और अन्य लोगों के बीच बचाव पर शांत हुआ। इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है लेकिन दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत नहीं की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


