ताजा खबर

31 को रायपुर के सोनपैरी में विशाल हिंदू सम्मेलन, डॉ. भागवत करेंगे संबोधित
18-Dec-2025 7:30 PM
31 को रायपुर के सोनपैरी में विशाल हिंदू सम्मेलन, डॉ. भागवत करेंगे संबोधित

रायपुर, 18 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 31 दिसंबर को रायपुर आगमन प्रस्तावित है। वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में दोपहर 2 बजे आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

आयोजन समिति के अनुसार, इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी।
आयोजन समिति की ओर से सभी सनातनी और हिंदू भाई-बहनों से आग्रह किया गया है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।


अन्य पोस्ट