ताजा खबर

अभिनेत्री निधि अग्रवाल से धक्का-मुक्की, भीड़ के बर्ताव पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
18-Dec-2025 6:37 PM
अभिनेत्री निधि अग्रवाल से धक्का-मुक्की, भीड़ के बर्ताव पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग

अभिनेत्री निधि अग्रवाल को बुधवार को अपनी आने वाली फ़िल्म 'द राजा साब' के गाने के लॉन्च के दौरान धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा.

हैदराबाद के एक मॉल में आयोजित यह कार्यक्रम उस वक्त अव्यवस्थित हो गया, जब बड़ी संख्या में फ़ैंस और लोग उन्हें घेरकर खड़े हो गए.

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि निधि अग्रवाल अपनी कार तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती नज़र आ रही हैं. इस दौरान सुरक्षाकर्मी भीड़ के बीच से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करते दिखे.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर नाराज़गी देखने को मिली. गायिका चिन्मयी श्रीपादा ने भीड़ के व्यवहार को उत्पीड़न बताया और एक्स पर गुस्सा ज़ाहिर किया.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "पुरुषों का एक झुंड जो लकड़बग्घों से भी बदतर व्यवहार कर रहे थे."

गायिका चिन्मयी श्रीपादा ने कहा, "असल में, लकड़बग्घों का अपमान क्यों करना? जब 'एक जैसी सोच' वाले ऐसे मर्द भीड़ में इकट्ठा होते हैं, तो वे एक महिला को इसी तरह परेशान करते हैं." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट