ताजा खबर

भारत-ओमान के बीच हुआ अहम समझौता, पीएम मोदी को मिला यह सम्मान
18-Dec-2025 6:30 PM
भारत-ओमान के बीच हुआ अहम समझौता, पीएम मोदी को मिला यह सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक़ अल सईद की मौजूदगी में भारत और ओमान के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) हुआ है.

इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी. उन्होंने इसे भारत और ओमान के बीच रणनीतिक साझेदारी के एक नए अध्याय की शुरूआत बताया.

रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत और ओमान ने आज सीईपीए पर हस्ताक्षर किए. इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है."

उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत और ओमान के बीच व्यापार बढ़ाने में मदद करेगा और इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा.

इसके साथ ही यह अर्थव्यवस्था के सभी प्रमुख क्षेत्रों में नए अवसर लाएगा, रोज़गार पैदा करेगा और आर्थिक विकास को मज़बूती देगा.

पीएम मोदी को मिला सम्मान
ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ़ ओमान' से सम्मानित किया है. यह सम्मान उन्हें ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक़ अल सईद ने दिया.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट