ताजा खबर

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग की ओर बढ़ रहे जुलूस को पुलिस ने रोका
18-Dec-2025 9:21 AM
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग की ओर बढ़ रहे जुलूस को पुलिस ने रोका

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग तक निकाले जा रहे मार्च को पुलिस ने रोक दिया है. यह मार्च 'जुलाई यूनिटी' की ओर से निकाला गया.

बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, बुधवार को दोपहर जब प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च करना शुरू किया, तो पुलिस ने उत्तरी बड्डा में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया.

'ढाका मार्च टू इंडियन हाई कमीशन' कार्यक्रम से पहले दोपहर से ही प्रदर्शनकारी ढाका के रामपुरा ब्रिज इलाक़े में जमा हो गए थे.

प्रदर्शनकारियों के सड़क पर उतरने से यातायात प्रभावित हुआ.

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया और ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास अपनी सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट