ताजा खबर

सीएम का ओएसडी बताकर धमकाने वाला गिरफ्तार
17-Dec-2025 7:45 PM
सीएम का ओएसडी बताकर धमकाने वाला गिरफ्तार

रायपुर, 17 दिसंबर। स्वयं को सीएम का ओ.एस.डी. बताकर धमकी देने वाले अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चिंतामणी पण्डा निवासी खमतराई ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद कारण वह अपनी पत्नि से कुछ दिनों से अलग रह रहा है। सोमवार को लोधीपारा चौक पास दोपहर में मोबाईल नंबर के अज्ञात धारक ने उसे फोन कर स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी रवि मिश्रा बोल रहा हूं कहकर तुम अपनी पत्नी से आपसी सुलह हो जाओ, नहीं तो तुम्हारी पत्नि द्वारा दिये गये आवेदन को बडे-बडे अधिकारियों के पास शिकायत करवाकर सबक सिखाने की धमकी दी ।इस  रिपोर्ट पर मोबाईल नंबर के अज्ञात धारक के विरूद्ध धारा 319(2), 336(3), 340(2), 351(3) दर्ज किया था।

साईबर यूनिट की मदद से मोबाईल नंबर की जांच करते हुए कालर की पहचान विशाल नगर तेलीबांधा निवासी अखिलेश सिंह के रूप में कर  पकड़ा गया।  
पूछताछ में आरोपी अखिलेश सिंह ने बताया कि पंडा  की पत्नि उसकी मुंहबोली बहन है। तथा दोनों पति-पत्नि आपस में सुलह होकर पुनः एक साथ रहे  इसलिये उसने धमकी दिया गया था।

आरोपी अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - अखिलेश सिंह 49  निवासी म.नं. ए-4, विशाल नगर, तेलीबांधा ।


अन्य पोस्ट