ताजा खबर

मानव तस्करी कर रहा एक और गिरफ्तार, दो बच्चे छुड़ाए गए
17-Dec-2025 5:29 PM
मानव तस्करी कर रहा  एक और गिरफ्तार, दो बच्चे  छुड़ाए गए

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 17 दिसंबर। रेलवे पुलिस ने बुधवार रात मानव तस्करी के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी रशीद मुल्ला को गिरफ्तार किया गया। यह अपने साथ दो नाबालिग बच्चों को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पुणे की ओर ले जा रहा था। दोनों बच्चों को छुड़ाकर बाल गृह भेजा गया है। पिछले सप्ताह रेलवे पुलिस ने भी बंगाल के ही एक युवक को छह बच्चों के साथ गिरफ्तार किया था। वह इन बच्चों को  मुंबई ले जा रहा था


अन्य पोस्ट