ताजा खबर
जीआरपी थाना में एक बार फिर एसआई पदस्थ
17-Dec-2025 5:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर। एसपी रेल श्वेता सिंहा ने रायपुर जीआरपी थाना प्रभारी एएसआई भोला मिश्रा को आफिस अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर सब इंस्पेक्टर भूपेश राठौड़ को थाना प्रभारी नियुक्त किया है। राठौड़ ने पद सम्हाल लिया है। वे अब तक एसआरपी कार्यालय में पदस्थ रहे। इसके साथ ही राजधानी स्टेशन का एसआई की कमान में होगा। एएसआई मिश्रा मई में पदस्थ किए गए थे। जीआरपी में तीन टीआई उपलब्ध होने के बाद भी राजधानी स्टेशन के थाने में एएसआई पदस्थ किए जाने से महकमे की किरकिरी हो रही थी। अंततः एसआरपी ने कल रात यह बदलाव कर दिया। एक पंक्ति के आदेश में कार्यकुशलता में कमी को लेकर यह बदलाव किया जाना बताया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


