ताजा खबर

सप्ताह के मध्य चांदी दो लाख पार छलांग सोना 137000 रूपए पर खुला
17-Dec-2025 11:57 AM
 सप्ताह के मध्य चांदी दो लाख पार छलांग सोना 137000 रूपए पर खुला

रायपुर, 17 दिसंबर। कारोबारी सप्ताह के मध्य में बुधवार  को सराफा बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। सोना 137000 रूपए  तोला और चांदी 

 207000 रूपए किलो पर खुला।

22 कैरेट सोना 126000 और 20 कैरेट 115100 रूपए तोला रहा। ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजार में डालर के मुकाबले में रूपए की कीमत गिरने के कारण बताया गया है। 

सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि कल अमेरिकन फेडरल बैंक ने संभावनाओं के अनुरूप ब्याज दर में 25 पैसे की कमी की है। लंदन एवं न्यूयॉर्क के वार्ड रूम में चांदी का स्टॉक रहता है जिसमें फिजिकल चांदी शॉर्टेज है, चीन द्वारा नियोजित तरीके से भारी मात्रा में चांदी खरीदी जा रही है। डॉलर इंडेक्स गिरा  है एवं भारत सोने एवं चांदी का बड़ा आयातक है। और वर्तमान में डॉलर की तुलना में रुपया 90.45 अर्थात उच्चतम स्तर पर है इन्हीं सभी कारणों से भाव में तेजी है।


अन्य पोस्ट