ताजा खबर
आईपीएल ऑक्शन 2026: कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
17-Dec-2025 9:26 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में आईपीएल ऑक्शन जारी है. इस नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को खरीद लिया है.
दोनों ही खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं.
वहीं गुजरात टाइटन्स ने जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा है.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफ़िज़ुर रहमाम को 9.20 करोड़ में खरीदा है. दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर आक़िब डार को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


