ताजा खबर
22 को आ रहे नड्डा, हो सकती है सभा
17-Dec-2025 9:17 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 दिसंबर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर आ रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व में बदले घटनाक्रम में यह उनका बतौर अध्यक्ष अंतिम दौरा समझा जा रहा है। इस दौरे को यादगार बनाने भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर नड्डा साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के मौके पर सभा भी ले सकते हैं। ठाकरे परिसर में चर्चा यह भी है कि उनके साथ नबीन भी आ सकते हैं। नड्डा के दौरे को लेकर प्रदेश ईकाई तैयारियों में जुट गई है। इसी सिलसिले में विधानसभा के शीत सत्र को भी 19 के बजाय आज अवसान किया जा रहा है। कल दोनों विधायक दल के नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


