ताजा खबर
आईपीएल ऑक्शन 2026 में उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर और राजस्थान के कार्तिक शर्मा दोनों खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है.
प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं.
प्रशांत वीर के पिता रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा, "बहुत बढ़िया है...उसके लिए बहुत अच्छा है...टीम इंडिया के लिए अगला लक्ष्य है."
"ये उम्मीद नहीं थी कि बोली यहां तक जाएगी. ये तो था कि बिकना है क्योंकि जिस तरह का उसका पिछला सीजन गया, वो बहुत अच्छा था."
कार्तिक शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं.
कार्तिक शर्मा के कोच और भरतपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने कहा, "एक गरीब परिवार के बच्चे ने ऐसा करके दिखाया है. कार्तिक शर्मा को चेन्नई की टीम ने 14 करोड़ में खरीदा है, ये बड़े गर्व की बात है."
शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि कार्तिक की मां आंगनवाड़ी सहायिका हैं और उनके पिता ट्यूशन पढ़ाते हैं. (bbc.com/hindi)


