ताजा खबर

युकां नेता राहुल ठाकुर को बूढ़ातालाब के पास से गिरफ्तार , उससे पिस्टल कारतूस, ड्रग भी जब्त
16-Dec-2025 9:58 PM
युकां नेता राहुल ठाकुर को बूढ़ातालाब के पास से गिरफ्तार , उससे पिस्टल कारतूस, ड्रग भी जब्त

रायपुर, 16 दिसंबर। कोतवाली पुलिस ने युकां नेता राहुल ठाकुर को  बूढ़ातालाब के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एमडीएमए, पिस्टल, जिंदा कारतूस, नगदी रकम, स्कार्पियो वाहन एवं आई फोन जब्त किया गया है। वह पूर्व में भी हत्या के प्रयास एवं मारपीट के प्रकरणों में जेल जा चुका था ।उसके विरूद्ध थाना कोतवाली में  धारा 21ए नारकोटिक एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
 
मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर राहुल ठाकुर पकड़ कर वाहन की तलाशी लेने पर एमडीएमए, पिस्टल एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया। पूछताछ करने पर वह पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहा था।राहुल ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *एमडीएमए, 01  पिस्टल, 04  जिंदा कारतूस, स्कार्पियो , नगदी रकम एवं 01 आई फोन जप्त किया गया।राहुल ठाकुर वर्ष 2015 में थाना पुरानी बस्ती से हत्या के प्रयास एवं वर्ष 2019 में थाना कोतवाली से मारपीट के प्रकरण में जेल निरूद्ध हो चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी - राहुल ठाकुर  29  खोखोपारा पंकज गार्डन के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

अन्य पोस्ट