ताजा खबर
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह ज़्यादातर इलाक़ों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के पार रहा.
यानी राजधानी के ज़्यादातर इलाक़ों की हवा 'गंभीर' स्तर पर है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ख़तरनाक मानी जाती है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक़, शनिवार सुबह आनंद विहार इलाक़े का एक्यूआई 436 रहा. वहीं बुराड़ी में एक्यूआई 415 दर्ज हुआ.
शनिवार सुबह आठ बजे दिल्ली में एक्यूआई:
चांदनी चौक- 419
आईटीओ- 425
नरेला- 431
नजफ़गढ़- 312
मुंडका- 426
आरके पुरम- 404
रोहिणी- 436
शादीपुर- 375
राज्यसभा में गुरुवार को दिल्ली में एक्यूआई से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि साल 2025 में जनवरी से नवंबर के बीच दिल्ली का औसत एक्यूआई जो 2018 में 213 था वह कम होकर 187 हुआ है.
उन्होंने कहा, "2025 के दौरान दिल्ली में एक भी दिन एक्यूआई 450 नहीं हुआ है, हम उसको कंट्रोल रखने में सक्षम हुए हैं." (bbc.com/hindi)


