ताजा खबर
कार सवारों को लूटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, सभी पहले भी जेल जा चुके थे
01-Dec-2025 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 दिसंबर। कचना रेलवे फाटक के पास चाकू की नोक पर सोने की चैन एवं नगदी लूट करने वाले 04 लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें कामरान अली, रवि साहू एवं अंकित विभार शामिल हैं। तीनों पूर्व में भी जेल जा रह चुके है। इनसे सोने की चैन, नगद रकम चाकू और बुलेट जब्त किया गया है। पुलिस ने इनकी कुल कीमत 3,53,000/- रूपए बताया है
राजेश महिलांगे ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 30 नवंबर रविवार रात को अपने कार से अपने दोस्त ध्रुव जायसवाल के साथ कचना जा रहा था। करीबन 10ः00 बजे जैसे ही कचना फाटक के पहले आयुषी मेडिकल के सामने पहुंचे थे ।उसी समय फाटक बंद होने से राजेश कार को धीरे-धीरे चला रहा था। उसी समय बुलेट वाहन में सवार 02 व्यक्ति अपने बुलेट को यू-टर्न मारते हुए कार के सामने लाकर टीकाकर कार को रोका ।तब राजेश बुलेट सवार व्यक्ति को क्या हो गया पूछने पर दोनो व्यक्ति उसेे ठीक से कार नहीं चला सकता कहकर गाली देने लगे तब राजेश उन लोगो को मैं गाडी ठीक से चला रहा हूं बोलने पर दोनों राजेश के कार को साईड लगवाकर दोनों व्यक्ति राजेश के दोस्त से विवाद करने लगे तथा कार में जबरन बैठ गये, थोडी देर बाद दो अन्य व्यक्ति आये तथा अपने पास रखें चाकू को निकालकर राजेश के गले मे टिका दिये और उसके गले मे पहने सोने की चैन तथा जेब में रखें नगदी रकम तथा ध्रुव जायसवाल का गला दबा कर उसके जेब में भी रखे नगद को लूट कर चारों भाग गये। इस रिपोर्ट पर खम्हारडीह पुलिस ने धारा 309(6), 126(2), 112(2), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और मुखबिर की मदद ली।
इसी दौरान मिली जानकारी पर कामरान अली, गजेंद्र चौहान, रवि साह एवं अंकित विभार को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने लूटना स्वीकार किया ।
गिरफ्तार आरोपी -
01. कामरान अली पिता कांशा अली उम्र 28 साल निवासी रेलवे किनारे चंडी नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
02. गजेंद्र चौहान पिता स्वर्गीय शंभू सिंह चौहान उम्र 37 साल निवासी शास्त्री नगर नारायण हॉस्पिटल रोड थाना देवेंद्र नगर जिला रायपुर।
03. रवि साहू पिता उदयनाथ साहू उम्र 25 साल निवासी पार्वती नगर शिव मंदिर के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
04. अंकित विभार पिता श्याम विभार उम्र 21 साल निवासी पार्वती नगर कचना फाटक के पास थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


