ताजा खबर

देखें VIDEO: फिर कार की बोनट पर कटा केक, बीएमओ ने मनाया जन्मदिन?
29-Nov-2025 6:39 PM
देखें VIDEO: फिर कार की बोनट पर कटा केक, बीएमओ ने मनाया जन्मदिन?

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 29 नवंबर। सडक़ों पर वाहन खड़े कर केक काटने के मामलों के बीच कोरिया जिले का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो सोनहत अस्पताल में पदस्थ बीएमओ अनीत बखला का बताया जा रहा है।

वीडियो में एक व्यक्ति नेशनल हाइवे 43 पर कार की बोनट पर केक काटता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 28 नवंबर की रात का बताया गया है।

इस पूरे मामले पर सीएमएचओ डॉ.प्रशांत सिंह ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में सफाई दी कि जन्मदिन किसी और का मनाया जा रहा था। बीएमओ जरूर वहां खड़े थे।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार बैकुंठपुर के गेज नदी पुल के पास खड़ी है। वीडियो में कुछ लोग मौजूद हैं, जो जन्मदिन गीत गा रहे हैं। आतिशबाजी भी की गई है। बताया गया है कि यह वीडियो उसी समय वहां मौजूद व्यक्तियों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। इससे पहले लगभग डेढ़ महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री के एक सहयोगी और सहायक निज सचिव से जुड़े एक अन्य वीडियो के मामले में पुलिस ने सडक़ पर केक काटने की घटना पर अपराध दर्ज किया था।


अन्य पोस्ट