ताजा खबर
रायपुर, 14 नवंबर। शुक्रवार को एक ही दिन में सोने और चांदी की कीमतों ने बड़ा गोता लगाया है। सोना 4100 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 7250 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।
सोना 126400 रूपए तोला चांदी 159000 रूपए किलो बिका।
कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आई गिरावट पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि सोना चांदी के भाव में आई गिरावट अमेरिकी शटडाउन खत्म होने एवं डॉलर इंडेक्स के नीचे आने से भाव में गिरावटआई है। इसके साथ ही यह गिरावट स्टॉकिस्टों एवं निवेशकों की मुनाफा वसूली है।
इससे पहले गुरुवार को भी दिन भर में दो बार कीमतें गिरीं। सोना 130200 तोला ,चांदी 169300 किलो और शाम को
सोना 130500 चांदी 166250 पर बाजार बंद हुआ था।
इससे पहले सोमवार शाम को सोना 126000 चांदी की कीमत 155400 रूपए थी।
मंगलवार को भी सुबह
सोना 126800 चांदी 158800 और शाम को सोना 127500 चांदी 159200 पर रहा। बुधवार को कीमतें
सोना 128000 चांदी 161500 रूपए पर थे। गुरुवार को
सोना 130200 चांदी 169300 किलो पर बंद हुआ था।


