ताजा खबर

बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग शुरू
11-Nov-2025 8:46 AM
बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग शुरू

बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था. पहले चरण में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 64.66% वोटिंग हुई थी.

बिहार की 122 सीटों के अलावा 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव है.

जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में वोटिंग हो रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट