ताजा खबर

अमित बघेल की सूचना दें पाएं 5 हजार इनाम, पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया
10-Nov-2025 10:59 PM
अमित बघेल की सूचना दें पाएं 5 हजार इनाम, पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया

रायपुर, 10 नवंबर। आधा दर्जन टीमों की तलाशी के बाद रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने कल रात से अमित की तलाश तेज कर दी थी। देवेन्द्र नगर, कोतवाली में अमित बघेल पर एफआईआर दर्ज किया गया था। इस पर अमित की गिरफ्तारी होनी है। पुलिस ने सड्डू, धर्मनगर टिकरापारा में उसके करीबियों के घर दबिश दे चुकी है। नहीं मिलने पर आज पुलिस ने भगोड़ा और सूचना देने वाले को 5000 रुपए इनाम घोषित किया है। यह भी खबर है कि एक समाज ने कैविएट दाखिल किया है।


अन्य पोस्ट