ताजा खबर

13-23 तक फिर रद्द की गईं एक्सप्रेस ट्रेनें
07-Nov-2025 9:21 PM
13-23 तक फिर रद्द की गईं एक्सप्रेस ट्रेनें

रायपुर, 07 नवम्बर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मण्डल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 13 से 23 नवम्बर, तक किया जा रहा है। 
 
इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- 
रद्द होने वाली गाडियाँ:-
01.      13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवम्बर, को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02.     13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवम्बर,  को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03.   12, 13 एवं 19 नवम्बर,  को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04.    14, 15 एवं 21नवम्बर,  को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी   एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 
बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ :-
05.    18 नवम्बर,  को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी  20 नवम्बर, को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन  सांतरागाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी । 
06.   19 नवम्बर,  को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी 21 नवम्बर,  को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन  सांतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी ।

अन्य पोस्ट