ताजा खबर

गुढ़ियारी टंकी से हजारों लीटर पानी शाम को बर्बाद हुआ
31-Oct-2025 7:13 PM
गुढ़ियारी टंकी से हजारों लीटर पानी शाम को बर्बाद हुआ

अमले की ढिलाई से 

रायपुर, 31 अक्टूबर। निगम अमले की अनदेखी की वजह से शुक्रवार शाम हजारों लीटर पानी ओवरफ्लो होने लगा।

गुढ़ियारी के भारत माता चौक स्थित 50 लाख लीटर वाली टंकी से पानी बहता रहा। निगम अमले के संपर्क में न होने से आसपास से गुजर रहे लोगों ने मीडिया को सूचना दी।

इसके बाद निगम अमला सक्रिय हुआ और सांध्य कालीन सप्लाई चालू कर ओवरफ्लो रोका गया। टंकी में यह पानी शाम के लिए भरा जा रहा था। ऐसी ही ढिलाई से 

इसके पहले दलदल सिवनी टंकी से भी हजारों लीटर पानी मुफ्त में बह गया था।


अन्य पोस्ट